Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने जनता दरबार में आए आमजनों की समस्याओं को तत्वरित निष्पादन का संबंधितों को दिए निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सभी बीडीओ एवं सीओ जनता दरबार में ऑफलाइन/ऑनलाइन शामिल थे

न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी अरूण कुमार एक्का, भू अर्जन पदाधिकारी गोरांग महतो समेत अन्य पदाधिकारी समाहरणालय के सभा कक्ष में मौजूद थे तथा सभी बीडीओ एवं सीओ ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से शामिल थे। उपायुक्त ने आमजनों की समस्याओं से जुड़े अवेदनों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को त्वरित गति से मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया। समस्याओं में मुख्य रूप से मानदेय, जमीन विवाद, आवास, सड़क, ड्राइविंग लाईसेंस, पेयजल संबंधित मामले शामिल थे। जनता दरबार के दौरान उपायुक्त श्री इमरान ने जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों व सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों के साथ अभी तक जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त मामले के निष्पादन एवं लम्बित अवेदनों का क्रमवार समीक्षा किया। समीक्षा के क्रम में उन्होंने लंबित अवेदनों की जानकारी लेते हुए साफ शब्दों में सभी संबंधित को जनता दरबार में प्राप्त मामले का निष्पादन नियमानुसार शत प्रतिशत करना सुनिश्चित करने तथा सभी प्राप्त मामलों को अपने-अपने स्तर से तत्वरित रूप निष्पादित करने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार ओर शनिवार को पूर्वाह्न 11ः30 बजे से 01ः00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन निराकरण किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment