Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वास्थ्य अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित

On: December 13, 2025 1:42 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में अनुसूचित जाति बालिका उच्च आवासीय विद्यालय, सिमरिया में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, अधिकारों और गुणवत्तापूर्ण उपचार के महत्व से अवगत कराना था। अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा, अंजली कुमारी और सीता देवी ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को बिना आर्थिक बोझ के आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त करना उसका मूल अधिकार है। बच्चों को आयुष्मान भारत, निःशुल्क कानूनी सहायता, टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य कुमारी सुष्मिता सिंह और शिक्षिका करुणा कुमारी ने स्वास्थ्य अधिकारों, सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया तथा कानूनी सहायता की उपलब्धता पर प्रकाश डाला। अंत में उपस्थित लोगों को कानूनी जानकारी संबंधी पम्पलेट भी वितरित किए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

28 दिनों से लापता दिव्यांग किशोरी का शव बरामद, कई सवालों के घेरे में मामला

*बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना वसंत पंचमी उत्सव, बच्चों का हुआ ‘विद्यारंभ संस्कार’*

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Leave a Comment