टंडवा (चतरा)। शुक्रवार को टंडवा प्रखंड सभागार में बीडीओ देवलाल उरांव की अध्यक्षता में हुई समीक्षात्मक बैठक में विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत आवासों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बीडीओ ने अपूर्ण आवासों के निर्माण को 15 दिनों के भीतर पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया और चेतावनी दी कि अनुपालन नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक कुल 151 आवास अपूर्ण हैं, जबकि सत्र 2023-24 में 106 अबुआ आवास अधूरे बताए जा रहे हैं। बैठक में प्रखंड समन्वयक (आवास) मोहम्मद सद्दाम, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संजय रवानी, सभी पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे।
अपूर्ण आवासों पर सख्ती, 15 दिन में निर्माण पूरा करने का निर्देश

On: December 13, 2025 1:32 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 789521
Total views : 2484537