Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विद्यालय मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट से पढ़ाई और मरीज दोनों प्रभावित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रतापपुर (चतरा)। जिले के प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस 2 उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित गौरी क्रिकेट टूर्नामेंट से विद्यालय के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। पूरे दिन मैदान में तेज माइक, चोगां और भीड़भाड़ के कारण कक्षाएं बाधित हो रही हैं। मैट्रिक रजिस्ट्रेशन व रेल टेस्ट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह माहौल परेशानी का कारण बना है। वहीं विद्यालय के ठीक बगल में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती मरीजों पर भी तेज साउंड सिस्टम का प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन सौ से अधिक मरीज इलाज कराने आते हैं, जिनमें हार्ट व प्रसव पीड़ित भी शामिल हैं। ऐसे में टूर्नामेंट का आयोजन उचित नहीं माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पढ़ाई और मरीजों की सुविधा से समझौता कर बाहरी कार्यक्रमों को प्राथमिकता देना चिंता का विषय है। कक्षाओं के बाधित होने और छात्रों की पढ़ाई के नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। प्लस टू उच्च विद्यालय प्रतापपुर के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार रजक से पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment