Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने जनवितरण प्रणाली केंद्र का किया औचक निरीक्षण

On: May 30, 2023 12:16 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कहा गरीब व असहाय राशनकार्ड धारकों के साथ मनमानी करने वालों को नहीं बख्सा जाएगा, जनवितरण केंद्र के बाहर सूचना पट्ट, लाभुकों की सूची लगवाना का दिया निर्देश

न्यूज स्केल संवाददता
चतराः उपायुक्त अबु इमरान ने चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र के नरेश चौधरी नामक व्यक्ति के नाम से संचालित जनवितरण प्रणाली केंद्र (पीडीएस दुकान) का औचक निरीक्षण सोमवार को किया। निरीक्षण के क्रम में लाभुकों द्वारा जानकारी दी गई की दुकानदार द्वारा राशन वितरण के समय कम अनाज दिया जाता है और राशन वितरण प्रक्रिया में अनियमित्ता बरती जाति है। इस संदर्भ में उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी और बीडीओ गणेश रजक को संयुक्त जांच करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जनवितरण केंद्र के बाहर सूचना पट्ट, लाभुकों की सूची लगा नहीं पाया गया। इसे लेकर उपायुक्त ने कहा यह नियम का उलंघन है, ऐसे दुकानदार के ऊपर नियमानुसार कार्रवाई करें। इस दौरान डपायुक्त ने अपील किया की जिन जनवितरण केंद्रों पर लाभुकों की सूची है वहीं सेअपना अनाज का उठाव करें एवं सही मूल्य सही वजन देख कर राशन लें। अगर दुकानदार द्वारा लाभुकों को ज्यादा मूल्य या कम अनाज दिया जाता है तो इसकी सूचना अविलंब आपूर्ति कार्यालय को दें। मौके पर उपस्थित आपूर्ति पदाधिकारी जिले भर में संचालित जनवितरण केंद्र का औचक निरीक्षण करते रहने और गरीबों के अनाज में कटौती करने वाले दुकानदारों को चिन्हित कर कार्यवाही करने की बात कही। साथ ही कहा कि गरीब व असहाय राशनकार्ड धारकों के साथ मनमानी करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

 -5 वर्षीय नन्हे बालक शिवाय खंडेलवाल ने मात्र 2 मिनट 24 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज जिले का मान बढ़ाया*

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

Leave a Comment