Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, बीडीओ-सीओ ने की पहली गेंदबाजी और बल्लेबाजी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत कुंदा प्रखंड मुख्यालय में जनता उच्च विद्यालय खेल मैदान स्थित भूमिदाता महावीर साव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने से हुई। शुभारंभ के दौरान बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा और सीओ दीपक मिश्रा मैदान पर उतरे, जहां बीडीओ ने पहली गेंदबाजी की और सीओ ने बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अधिकारियों का स्वागत किया। बीडीओ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में इस तरह का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी मन लगाकर और अनुशासन के साथ खेलें, तो जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। वहीं, टूर्नामेंट के आयोजक एवं कुंदा मुखिया मनोज साहू ने कहा कि क्रिकेट टीम वर्क और एकाग्रता की सीख देता है। थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि क्रिकेट अनुशासन और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करता है। टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीराम फाइटर और पिंक पैंथर के बीच खेला गया, जिसमें श्रीराम फाइटर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस लीग में क्षेत्र की कई टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट 26 दिनों तक चलेगा और कुल 31 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 4 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। शुभारंभ समारोह में प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती, विधायक प्रतिनिधि जीतेन्द्र सौंडिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता, दिव्या, सुरेंद्र यादव, लवकुश गुप्ता, विनोद महतो, संजय भुइया समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment