Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बलदेव साहू महाविद्यालय, लोहरदगा में रांची विश्वविद्यालय अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट (पुरुष) एवं महिला क्रिकेट (ट्रायल) प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा, 8 दिसंबर 2025: आज बलदेव साहू महाविद्यालय, लोहरदगा में रांची विश्वविद्यालय अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट (पुरुष) एवं महिला क्रिकेट (ट्रायल) प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) सुदेश कुमार साहू ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय पिछले वर्ष भी अत्यंत सुंदर एवं सफल तरीके से अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर चुका है। पिछले वर्ष के सफल आयोजन को देखते हुए इस वर्ष भी इस महाविद्यालय को पुनः इस प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र राज्य एवं देश को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी देता रहा है और भविष्य में भी देता रहेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शशि कुमार गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के विकास को बल मिलता है और इस क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। इस अवसर पर बलदेव साहू महाविद्यालय के खेल प्रभारी प्रो. आनंद मांझी, पीटीआई श्री सोनु कुमार डॉ. सुमन कुजूर, प्रो.अजीत, प्रो.संतोष,प्रो. आनंद, डॉ. रोशन, डॉ. संजय, प्रो. शेरॉन, प्रो. अम्बिका, प्रो. अर्जुन, प्रो.सरिता, प्रो.सुरेश, डॉ. पुष्पा, डॉ. अजय नाथ, प्रो. मुकेश, प्रो. सत्यनारायण, प्रो.बिराज, प्रो.शिल्पी, प्रो. पन्ना, डॉ. मनोहर, प्रो. रेखा, डॉ.निखिल, प्रो. दीपमाला प्रो.सतीश,सहित समस्त शिक्षकगण एवं सभी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन प्रो.अम्बिका प्रिया ने किया।

इस आयोजन में अन्तर महाविद्यालय लीग, रांची डिवीजन (सुपर नॉकआउट) के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में बी.एस. कॉलेज, लोहरदगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पी.पी.के. कॉलेज, बुंडू को 128 रन से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला बी.एस. कॉलेज मैदान, लोहरदगा में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बी.एस. कॉलेज की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में पी.पी.के. कॉलेज बुंडू की पूरी टीम 17.3 ओवर में मात्र 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

बी.एस. कॉलेज की ओर से बल्लेबाजी में आर्यन कुमार साहू (विकेटकीपर) ने 38 गेंदों पर 59 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान सुमित ओरांव जल्दी आउट हो गए, लेकिन हिमांशु कुमार गुप्ता ने मात्र 57 गेंदों में 102 रनों की नाबाद शतकीय और विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए। अमित कुमार गुप्ता ने भी 28 रनों का अहम योगदान दिया। पी.पी.के. कॉलेज बुंडू की ओर से परमेश्वर महतो ने 3 विकेट जबकि करन सिंह मुंडा ने 2 विकेट लिए।

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पी.पी.के. कॉलेज बुंडू की शुरुआत बेहद खराब रही और पहला विकेट बिना खाता खोले रमेश महतो के रूप में गिर गया। इसके बाद चंदन कुमार स्वांसी (25 रन) और उदय सिंह (23 रन) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन वे टीम को संभाल नहीं सके। बी.एस. कॉलेज की गेंदबाजी पूरी तरह हावी रही। विराट यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। अमित कुमार गुप्ता ने 3 ओवर में केवल 5 रन देकर 2 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह अपने पक्ष में कर दिया। रोशनी सिंह और सुमित ओरांव को भी 1-1 विकेट मिला।

 

इस प्रकार बी.एस. कॉलेज लोहरदगा ने 228/8 (25 ओवर) के स्कोर के जवाब में पी.पी.के. कॉलेज बुंडू को 97/10 (17.3 ओवर) पर समेटते हुए 128 रन से शानदार जीत दर्ज की। यह जीत बी.एस. कॉलेज के खिलाड़ियों के बेहतरीन टीम वर्क, दमदार बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी का परिणाम रही, जिससे टीम का आत्मविश्वास आगामी मुकाबलों के लिए और भी मजबूत हो गया है। इस मुकाबले में मैन आफ द मैच बलदेव साहू महाविद्यालय के खिलाड़ी हिमांशु को दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment