कुंदा (चतरा)। इन दिनों कुंदा प्रखंड क्षेत्र में ठंड का प्रकोप चरम पर है, लेकिन इस कपकपाती ठंड में भी संबंधित विभाग पूरी तरह बेखबर बना हुआ है। प्रखंड के कई गांवों में असहाय बुजुर्गों को अब तक कंबल उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे उन्हें मजबूरी में अलाव के सहारे ठंड से बचाव करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बुजुर्ग दिन-रात खुले आसमान के नीचे या कच्चे मकानों में रहकर ठंड झेलने को मजबूर हैं। बुजुर्गों का कहना है कि भीषण ठंड में अलाव भी साथ नहीं दे रहा, जिससे उनका जीवन कठिन हो गया है। ठंड के कारण बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार द्वारा गरीब व असहाय लोगों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कंबल वितरण में लापरवाही के कारण बुजुर्गों को ठंड के सितम का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब कंबल वितरण शुरू करने की मांग की है, ताकि असहाय बुजुर्गों को इस जानलेवा ठंड से राहत मिल सके।
ठंड का कहर, विभाग की उदासीनता से अलाव के सहारे ठिठुर रहे बुजुर्ग

On: December 7, 2025 8:58 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 789521
Total views : 2484537