Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बीसीएसी ने पिपरवार को 63 रनों से हराया, तेजन और रवि बने मैच के हीरो

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। चतरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में 7 दिसंबर 2025 को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बीसीएसी बनाम पिपरवार के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीएसी की टीम ने 28 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। बीसीएसी की ओर से सचिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 46 रन बनाए और टीम की पारी को मजबूत आधार दिया। पिपरवार की ओर से गेंदबाजी में रवि ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिपरवार की टीम 23.2 ओवर में मात्र 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सजन ने 21 गेंदों में 21 रन बनाए। बीसीएसी की तरफ से गेंदबाजी में तेजन ने घातक प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट हासिल किए। इस तरह बीसीएसी ने यह मुकाबला 63 रनों से अपने नाम किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए तेजन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गिद्धौर पंचायत की मुखिया निर्मला देवी एवं पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर चतरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव मनोज सहाय, सह सचिव आशुतोष भारती, कोषाध्यक्ष सरोज सिंहा, लीग अध्यक्ष प्रेम राणा, संतोष निराला, मिथिलेश उर्फ बड़े चंदन सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मैच में अंपायर की भूमिका कमलेश कुमार और रिशु ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी अमन ने संभाली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment