लोहरदगा – लोहरदगा के एसपीजी मिशन प्राथमिक विद्यालय झूमर महुआ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के 132 बच्चों को चार दलों में बांटा गया था। एक पिंक हाउस जिसका नेतृत्व सहायक शिक्षिका श्रीमती ज्योति गिद्धी कर रही थी। दूसरा ब्लू हाउस का नेतृत्व सहायक शिक्षिका श्रीमती रेखा तिर्की कर रही थी। तीसरे पीला हाउस का नेतृत्व सहायक शिक्षिका श्रीमती सत्यवती मिंज ने किया। चौथे ग्रीनहाउस जिसका नेतृत्व सहायक शिक्षिका श्रीमती प्रतिभा खलखो ने किया।
खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के ड्रिल के साथ आरंभ हुआ। जिसमें इन्होंने अलग-अलग रंगों के द्वारा बनाए गए क्रॉप्स का प्रयोग कर रंगारंग प्रस्तुति की। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे 100 मीटर रेस 200 मीटर रेस 400 एम रेस रिले रेस मार्बल एंड स्पून रेस चॉकलेट रेस सैक रेस मेमोरी टेस्ट इत्यादि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने अपने दलों का प्रदर्शन किया। सभी दलों के बीच कबड्डी मैच भी रखा गया था । जिसमें ग्रीनहाउस ने अपने जीत का पंचम लहराया। चारों दलों में ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब ग्रीनहाउस के नाम हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता में अतिथिगण पादरी संजय लकड़ा, ओबेद तिर्की, जयचंद कुजूर, समीर टोप्पो, ऐनओसियन लकड़ा, स्कॉलास्टिका कुल्लू, अनीता तिर्की एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। मौके यर शिक्षिकाएं प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती रूमान कुमारी बाखला ने बच्चों प्रदर्शन की सराहना करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सहायक शिक्षिका श्रीमती सत्यवती मिंस ,श्रीमती ज्योति गिद्धी, श्रीमती रेखा तिर्की ,श्रीमती प्रतिभा खलखो मौजूद थी।

















Total Users : 1128020
Total views : 2949636