Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रोमांचक मुकाबले में बीसीएबी ने मां वीणा को 7 रनों से हराया, राजा बने मैन ऑफ द मैच

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। चतरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में दिनांक 5 दिसंबर 2025 को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बीसीएबी बनाम मां वीणा के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीएबी की टीम ने 28 ओवर में सभी विकेट खोकर 168 रन बनाए। टीम की ओर से राजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों पर 55 रनों का योगदान दिया। वहीं मां वीणा की ओर से रवि ने 4 विकेट, जबकि महेंद्र और सचिन ने 2-2 विकेट हासिल किए। जवाबी पारी खेलने उतरी मां वीणा की टीम 27.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सोनू ने 40 गेंदों पर 85 रनों की शानदार पारी खेली। बीसीएबी की ओर से सौरभ ने 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इस तरह बीसीएबी ने 7 रनों से मां वीणा को हराकर जीत दर्ज की। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए राजा को आरजेडी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू लाल वर्मा द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर चतरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव मनोज सहाय, सह-सचिव आशुतोष भारती, कोषाध्यक्ष सरोज सिन्हा, लीग अध्यक्ष प्रेम राणा, संतोष निराला, मिथिलेश उर्फ बड़े चंदन सहित गिद्धौर के कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। मैच में अंपायर की भूमिका कमलेश कुमार और रिशु ने निभाई, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी अमन ने संभाली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment