विद्यालय व आंगनवाड़ी निरीक्षण में कई अनियमितताएँ उजागर

News Scale Digital
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के पहरा पंचायत स्थित बरटा गांव में संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरटा और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण प्रखंड प्रमुख अनिता यादव ने मंगलवार को किया। निरीक्षण के दौरान कई लापरवाहियां सामने आईं। प्रमुख ने बताया कि विद्यालय में रंग-रोगन का कार्य चल रहा है, जबकि भवन और बरामदे की फर्श टूटी-फूटी मिली। विद्यालय में मात्र 25 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई। विद्यालय की सचिव बबीता राणा दो दिनों से अवकाश पर पाई गईं। वहीं आंगनवाड़ी केंद्र में सेविका और सहायिका निरीक्षण के समय अनुपस्थित थीं, जबकि पोषण सखी मौजूद मिली। केंद्र पर दो बच्चे कचरे के पास बैठे मिले। प्रमुख के पहुंचने की जानकारी मिलते ही सेविका और सहायिका केंद्र पहुँचीं। निरीक्षण में बच्चों को दी जाने वाली दलिया में कीड़े पाए गए, जिस पर प्रमुख ने नाराजगी जताते हुए वरीय अधिकारियों को सूचना देने और मामले की जांच कराने की बात कही।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *