Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त अबु इमरान ने टेबल टेनिस क्लब का किया उद्घाटन, खिलाड़ियों की प्रतिभा देख सराहना करते हुए किया उत्साहवर्धन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। उपायुक्त अबु इमरान ने जलछाजन भवन के ग्राउंड फ्लॉर में स्थित नव टेबल टेनिस क्लब का शुक्रवार को विधिवत फीता काट कर उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात उपायुक्त ने उपस्थित स्टेट लेवल महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के साथ टेबल टेनिस खेला। साथ ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस दौरान हैपकिडो के राष्ट्रीय प्रतियोगिता से लौटे विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, आधुनिक सामुदायिक जिम के संचालक विकास केशरी, महिला एवं पुरुष खिलाड़ी समेत चतरा जिला टेबल टेनिस संघ के संरक्षक पंकज दुबे, विवेक सिंह, सचिव संजीत मिश्र एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment