Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड में ठंड का आगाज, सात जिलों में येलो अलर्ट जारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल लाइव ब्यूरो

रांची। पहाड़ों की सिहरन भरी हवा और उत्तरी शीत प्रवाह ने झारखंड में ठंड का आगाज कर दिया है। मौसम विभाग रांची ने राज्य के सात जिलों — गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में 15 नवंबर तक शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, इन जिलों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। वर्तमान में गुमला 7.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला बन गया है। वहीं रांची में 10.7°, खूंटी में 8.1° और लोहरदगा में 9.1° तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में सुबह घना कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक ड्राइव करने की सलाह दी गई है।


 जानिए क्या करें:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment