Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

रन फॉर झारखंड और प्रभात फेरी से रजत जयंती समारोह की शुरुआत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर मंगलवार को गिद्धौर प्रखंड कार्यालय परिसर से रन फॉर झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीडीओ, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा, थाना प्रभारी शिवा यादव, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार और सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा ने दौड़ की शुरुआत की। यह दौड़ प्रखंड परिसर से ब्लॉक मोड़, मुख्य चौक होते हुए थाना परिसर तक संपन्न हुई। सीओ ने कहा कि राज्य के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यह आयोजन राज्य के निरंतर विकास का प्रतीक है। मौके पर जेएमएम किसान मोर्चा उपाध्यक्ष देवनारायण दांगी, बीटीएम प्रभात कुमार सिंह, जनसेवक उज्वल सिंह, अभिनंदन कुमार, ब्रजेश सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे। इसी क्रम में प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रभात फेरी निकालकर रजत जयंती कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। गिद्धौर पंचायत भवन में मुखिया निर्मला देवी और सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में मनरेगा मजदूरों को शपथ दिलाई गई। जॉब कार्ड बनाओ, रोजगार पाओ, काम हमारा, पैसा हमारा जैसे नारों के साथ ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं, द्वारी, बारियातु, पहरा, बारिसाखी और मंझगांवां पंचायतों में भी प्रभात फेरी और विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ। इस दौरान 100 दिन का कार्य पूर्ण करने वाले मनरेगा श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रमों में मुखिया बेबी देवी, सरिता देवी, सुमीरा कुमारी, पंचायत सचिव प्रियंका प्रिया, खुशबू लता, रोजगार सेवक निर्मल कुमार दांगी, सतेंद्र कुमार दांगी, तथा बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

छठ पारण पर आस्था का सैलाब: कौलेश्वरी धाम, भद्रकाली मंदिर और देवी स्थान पर उमड़े लाखों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे धाम

श्राद्ध कर्म में पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, दिवंगत दादी को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment