Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

‘रन फॉर झारखंड’ के साथ रजत जयंती समारोह का शुभारंभ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड (चतरा)। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मयूरहंड प्रखंड में मंगलवार को रजत जयंती समारोह की शुरुआत रन फॉर झारखंड से हुई। यह दौड़ स्वामी विवेकानंद प्लस 2 विद्यालय चौक से प्रारंभ होकर प्रखंड कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। सभी पंचायतों में मुखिया की उपस्थिति में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें मनरेगा योजनाओं से मिलने वाले लाभ को स्लोगन के माध्यम से प्रचारित किया गया। साथ ही विशेष ग्राम सभाओं में रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं का चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ मनीष कुमार ने मनरेगा मजदूरों एवं कर्मियों को सम्मानित किया और कहा कि रन फॉर झारखंड’ केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि राज्य की एकता, समृद्धि और प्रगति की भावना का प्रतीक है। यह आयोजन 15 नवंबर तक चलेगा, जिसमें सांस्कृतिक, खेल और जनजागरूकता कार्यक्रम शामिल रहेंगे। मौके पर मुखिया मृदुला देवी, सत्येन्द्र कुमार सिंह, महेंद्र नायक, आशा लकड़ा, अर्जून राम सहित कई अधिकारी, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment