उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज *”पंचाइत कर गोइठ”* का 14वां संस्करण आयोजित

Anita Kumari
6 Min Read
WhatsApp Group Join Now

 

*”स्वस्थ व्यक्ति अवश्य करे रक्तदान”

“लैम्प्स-पैक्स में सरकार की योजना के तहत अनुदानित दर पर फसल बीज होता है उपलब्ध, लाभ उठाएं”*

.*”कुष्ठ रोग खोज अभियान को सफल बनाएं”*

“राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पंचायत स्तर पर भी करें कार्यक्रम”*

पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ ताराचंद ने मुखियाजनों से कहा

*लोहरदगा।*कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि रबी फसल के लिए किसान अभी से तैयारी शुरू कर दें। सिर्फ लैम्प्स/पैक्स से ही फसल बीज की खरीद करें और अधिक से अधिक किसानों को इसके लिए सभी मुखिया अपने क्षेत्र के किसानों को प्रेरित करें। लैम्प्स/पैक्स के माध्यम से झारखंड सरकार की बीज विनिमय योजना के तहत बीज की खरीद के लिए मात्र आधी ही कीमत देनी होगी। किसान निजी बीज दुकानदारों के बजाय लैम्प्स/पैक्स से ही सरकार की योजना के तहत बीज की खरीद करें जहां विभिन्न स्तर पर बीज का सैम्प्ल टेस्ट होने के बाद खरीद की जाती है जो बेहतर गुणवत्ता वाली बीज होती है। इन बीजों से अगर खेती कम होती है या नुकसान पहुंचता तो उसकी भरपाई भी सरकार द्वारा की जाती है। किसान आगामी रबी फसल के लिए योजना बनाकर अधिक से अधिक किसानों को अपनी मांग के अनुसार उपलब्ध बीज की खरीद के लिए प्रेरित कर सकते हैं। *तालाब की बंदोबस्ती लें ग्रामीण*उपायुक्त ने कहा कि जिला में कई सरकारी तालाब अभी भी बंदोबस्त नहीं हो पाये हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सदृढ़ करने मेें यह बेहतर विकल्प सिद्ध हो सकता है। इच्छुक व्यक्ति इनकी बंदोबस्ती लेकर मछली का व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं। जो युवा रोजगार के लिए अन्य राज्यों के लिए पलायन कर जाते हैं वे भी अपना रोजगार यहीं प्रारंभ कर सकते हैं।*छूटे हुए लाभुक अपना डीएलसी बनवाएं*केंद्र प्रायोजित जितनी पेंशन योजनाएं हैं उन योजनाओं के लाभुकों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाना अनिवार्य है। लोहरदगा जिला के विभिन्न पंचायतों में अभी भी यह सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है। पेंशन नियमित रूप से मिलती रहे इसके लिए पेंशनधारी अपना डीएलसी अवश्य बनवाएं। अगर पेंशन धारक की मृत्यु हो चुकी है तो संबंधित परिवार इसकी सही-सही सूचना प्रखण्ड व जिला स्तर पर दे।*रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से करें रक्तदान*राज्य सरकार ने सभी ब्लड बैंक में खून की उपलब्धता का सुदृढ़ करने के लिए रक्तदान शिविर लगाये जाने का निर्णय लिया है। लोहरदगा जिला में भी सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सभी प्रखण्ड कार्यालय परिसर समेत अन्य चिन्हित स्थानों पर 12 नवंबर से 28 नवंबर तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी इसमें भाग लें और भविष्य में खून की उपलब्धता सुनिश्चित करें। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति अपना रक्त दान कर सकते हैं जो थैलेसेमिया, सिकल, एनीमिया के मरीज, दुर्घटना के उपरांत सर्जरी के समय, सर्जरी के जरिये प्रसव करानेवाली जैसे जरूरतमंद के ही काम आएगा।*कुष्ठ रोग खोज अभियान को सफल बनाएं*उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत लोहरदगा जिला में कुष्ठ रोग खोज अभियान 10 से 26 नवंबर 2025 तक चलाया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर कुष्ठ रोग की पहचान करेगी। सभी मुखिया, वार्ड सदस्यों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।*राज्यगठन के 25 वर्ष पूरे*उपायुक्त ने कहा कि 15 नवंबर 2025 को झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। 15 नवंबर 2025 को भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती मनायी जाएगी। इसके बाद 18 नवंबर से 12 दिसंबर 2025 तक “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उपरोक्त कार्यक्रम से संबंधित कई कार्यक्रम पंचायत स्तर पर भी आयोजित किये जाएं और उत्सव मनाया जाय। इसमें पंचायत स्तर पर भी आप सभी अपनी भागीदारी निभाएं। “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में इस वर्ष का थीम प्रमाण पत्र विशेषकर; जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र लोगों को सुलभ कराना है। कार्यक्रम अंतर्गत सभी पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमे ग्रामीण अपने आवेदन समर्पित करें और प्रमाण-पत्र बनवा लें।*अन्य विषयों पर भी हुई चर्चा*उपायुक्त ने सभी मुखियाजनों से अपील की कि जिन राशनकार्डधारी परिवार ने अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है वे अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवा लें। जनवितरण प्रणाली दुकान में यह आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।जिन गांवों में पानी की समस्या गर्मी के मौसम में रहती है वहां के ग्रामीण अपने गांव में मनरेगा अंतर्गत बोल्डर चेकडैम की योजना लें जिससे पानी का संचय लंबे तक किया जा सके और सिंचाई का कार्य किया जा सके।नियमित रूप से सभी मुखिया अपने एएनएम, सहिया, सेविका/सहायिका के साथ महिलाओं व नवजात के स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर बैठक करे और गर्भवती महिलाओं के नियमित प्रसव पूर्व जांच आदि पर चर्चा हो। पंचातय के नवजातों के टीकाकरण की भी समीक्षा कर उनका टीकाकरण कराया जाय।डायन प्रथा व बाल विवाह जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए हमेशा सामाजिक पहल हो। नशा जैसी आदत से युवाओं को दूर रखें। कोई भी हंड़िया ना बेचेें। ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले जो भी व्यक्ति बीमार पड़ें वे अपना ईलाज नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला स्थित सदर अस्पताल में ही कराएं। आज के कार्यक्रम में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सभी मुखिया आदि शामिल हुए।_

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *