Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विभिन्न कांड़ों के फरार 13 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

On: May 23, 2023 8:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

विभिन्न कांड़ों के फरार 13 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। मंगलवार को लंबे समय से फरार चल रहे कुंदा थाना क्षेत्र के चार अभियुक्तों को पुलिस ने अभियान चलाकर गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा दिया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के कारू गंझू, रामुतार गंझू, नारायण भारती सभी टिकैतबांध गांव निवासी व अवधेश कुमार यादव बधौता निवासी को गिरफ्तार किया। चारों के विरुद्ध न्यायलय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था, जिससे लेकर कार्रवाई की गई।
नोट फोटोः- गिरफ्तार चार अभियुक्त

विभिन्न कांडों के आठ अभिुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। मंगलवार को टंडवा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पुलिस ने छापेमारी कर फरार आठ अभ्यिुक्तों को गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया। अभियान के दौरान कांड संख्या 237/22 के वांछित अभियुक्त मंडेर निवासी बिलेन्द्र उरांव पिता स्व. बंशी उरांव को गिरफ्तार किया गया। वहीं पदुमपुर के 55 वर्षीय प्रभु राणा पिता मांगो राणा व राजेश राणा पिता बासुदेव राणा, तेसरचापा के रामदेव भुईयां, 50 वर्षीय हुलास महतो पिता सीटा महतो एवं उसके बेटे त्रिभुवन महतो पिता हुलास महतो, कसियाडीह के 50 वर्षीय बिजय ठाकुर पिता कैला ठाकुर तथा बुकरु (अवधपुर) के राजेंद्र साव पिता सुरेश साव को गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के पश्चात जेल भेज दिया गया। अभियान में इंस्पेक्टर श्री सिंह के साथ एसआई भोलानाथ दास, अभिनव आनंद, रोहित यादव, अशोक कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

एक फरार अभियुक्त भेजा गया जेल

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के दुआरी पंचायत अंतर्गत इंदिरा गांव निवासी सहदेव यादव के पुत्र जयपाल यादव को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जयपाल यादव पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें फरार चल रहा था और न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment