Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सीटीसी येलो तथा यूथ सेंटर बी डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में।

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संवाददाता पारस कुमार 

सीटीसी येलो तथा यूथ सेंटर लोहरदगा बी डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में।

लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोशियेसन द्वारा आयोजित बैजनाथ प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल बी डिविजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत पहले सेमी फाइनल में सीटीसी येलो ने सीटीसी सी को 41 रन से तथा दूसरे सेमीफाइनल फाइनल में यूथ सेंटर ने डायमंड क्रिकेट क्लब को 33 रनों सो पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच दिनांक 9.11.2025 को खेला जाएगा।

स्थानीय बलदेव साहू महाविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम मे पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर सीटीसी सी ने सीटीसी येलो को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जयकुमार सिंह के 58 शीर्ष के 33 दीपक कुमार साहू के 34 तथा अभिमन्यु यादव के 18 रनों की बदौलत सीटीसी येलो ने निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 190 रनों का स्कोर खड़ा किया सीटीसी सी की ओर से सुमित कुजूर ने दो विकेट लिया जवाबी पारी खेलते हुए सीटीसी सी की टीम 24.1 ओवर में 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई टीम की ओर से विपुल राज का ने नाबाद 33 नितिन बाखला ने 27 तथा सुमित ने 29 रनों का योगदान दिया अंसराज मिश्रा ने 3 दीपक कुमार साहू ने 2 तथा आयुष कुमार ने 2 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जय कुमार सिंह को दिया गया।

दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीत कर पहले खेलते हुए यूथ सेंटर लोहरदगा की टीम निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना पाई टीम की ओर से शिखर गुप्ता ने नाबाद 58,गोलू राज 15,परवेज अंसारी ने 17 रन का योगदान दिया डायमंड क्रिकेट क्लब की ओर से आरव कुमार ने चार विकेट लिया। जवाबी पारी खेलते हुए डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम 22.1 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई टीम की ओर से संजीत यादव ने 30 तथा प्रशांत सिंह ने 34 रन का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए गोलू राज ने 3 शिखर गुप्ता ने तीन तथा प्रदीप लोहारा ने दो विकेट लिया शिखर गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment