Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त के निर्देश पर बीडीओ व सीडीपीओ पहुंचे दिव्यांग बच्चों के घर, दिया दो व्हील चेयर व ट्राई साइकिल, जल्द मिलेंगे अन्य लाभ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा): शनिवार को उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर कुंदा प्रखंड क्षेत्र के नवादा पंचायत अंतर्गत सिंदरी गांव (टोला कोयता) निवासी सहदेव गंझू के घर पहुंचे सीडीपीओ मुरली यादव व बीडीओ खगेश कुमार। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण द्वारा उपायुक्त को तीनों दिव्यांग बच्चों से संबंधित जानकारी दी गई, तो त्वरीत कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमनी कुमारी को बच्चों को तत्काल नियमानुसार लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा एलएस व संबंधित कर्मियों को गांव भेज कर बच्चों की जांच करवाते हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र व अन्य लाभ के लिए प्रक्रिया पुरी की गई, साथ हीं निर्देश के आलोक में बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ प्रतापपुर तथा बीडीओ कुंदा दिव्यांग बच्चों के घर पहुंचकर तत्काल दो व्हीलचेयर व एक ट्राई साइकिल दिया। बीडीओ श्री कुमार ने बताया की दिव्यांग बच्चों को जल्द ही पेंशन की स्वीकृति दी जाएगी आधार ना होने के कारण पेंशन स्वीकृति में विलंब हो रहा था। ज्ञात हो कि सहदेव गंझू के कुल छः बच्चे हैं जिनमे बड़ी बेटी की विवाह हो चुकी है। फिलहाल पांच बच्चे हैं जिसमें तीन दिव्यांग है और आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण बच्चों के भ्रण-पोषण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुखिया भरत यादव ने बताया की आधार कार्ड नहीं बन पाने के कारण सरकारी सुविधा नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब इन बच्चों का आधार कार्ड बन चुका है जल्द ही इन्हें सरकारी सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment