*एलपीएल का उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहन देकर बड़े मंच तक पहुंचाना—- सांसद सुखदेव भगत*सांसद स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधाओं व दर्शकों की व्यवस्था का लिया जायजा*लोहरदगा जिले में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद सह जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सुखदेव भगत द्वारा लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट जिला फुटबॉल संघ के बैनर तले नदिया ग्राउंड में 3 नवंबर से 10 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।इस लीग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट में विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगी।इसे लेकर शनिवार को सांसद सुखदेव भगत ने नदिया ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों की सुविधाओं और दर्शकों की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए मैदान की स्थिति को भी परखा। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का आयोजन फीफा के नियमों के अनुसार किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिल सके।लोहरदगा जिले के सभी प्रखंडों के नाम पर कुल 8 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में स्थानीय, राष्ट्रीय और विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। साथ ही अनुभवी कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय खेलों की बारीकियां सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।सांसद भगत ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य जिले के युवाओं को फुटबॉल के क्षेत्र में प्रोत्साहन देना और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना है।
एलपीएल का उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहन देकर बड़े मंच तक पहुंचाना—- सांसद सुखदेव भगत*
By Anita Kumari
On: November 1, 2025 10:23 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1127943
Total views : 2949541