संवाददाता पारस कुमार इंद्र गुरु एलपीएल (लोहरदगा प्रीमियर लीग) में भंडरा बुल्स की सफलता को लेकर तैयारियाँ तेज, 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जारी आगामी 3 नवंबर से शुरू होने वाली लोहरदगा प्रीमियर लीग (एलपीएल) को लेकर भंडरा बुल्स फुटबॉल टीम ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। खिलाड़ियों के फिटनेस और टीम तालमेल को मजबूत करने के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। यह कैम्प 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय मैदान, भंडरा में चल रहा है, जिसमें भंडरा प्रखंड के 30 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सुबह 6:30 बजे से 9:00 बजे तक चलने वाले इस प्रशिक्षण सत्र में खिलाड़ियों को तकनीकी, रणनीतिक और फिटनेस से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान भंडरा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम साहू, विनय उरांव, दानियाल लकड़ा समेत कई खेल प्रेमी और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। एलपीएल में बेहतर प्रदर्शन को लेकर भंडरा बुल्स टीम ने एक विशेष बैठक भी आयोजित की, जिसमें टीम प्रबंधन की कोर कमिटी, संचालन समिति और चयन समिति का गठन किया गया। कोर कमिटी में बबलू उरांव, मंसूर अंसारी, विनय उरांव, जगजीवन उरांव, एरिक कुजूर, राधेश्याम साहू एवं शशिकांत उरांव को शामिल किया गया। संचालन समिति में परमेश्वर महली, शामिल उरांव, टेले उरांव, विजय चौहान, सुमित उरांव, इंद्रदेव उरांव, आफताब आलम एवं मोहन उरांव शामिल हैं। वहीं चयन समिति में दानियल लकड़ा, रमेश उरांव, सुमंत सहदेव, प्रकाश लकड़ा, आशुतोष टोप्पो, सुशांत उरांव, गुलाम मुस्तफा अंसारी, विनोद उरांव, सुकेंदर उरांव एवं काले उरांव को शामिल किया गया। कोर कमिटी सदस्य विनय उरांव और मंसूर अंसारी ने बताया कि इस बार भंडरा बुल्स का लक्ष्य खिताब जीतना है। टीम के हर खिलाड़ी को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए आने वाले दिनों में विशेष कोचिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रखंड के खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और भंडरा का नाम रोशन करने का यह एक सुनहरा अवसर है। मौके पर प्रखंड के खिलाड़ी, कोच, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।*