मयूरहंड(चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड के मधनियां मैदान में बुधवार को डीएमसी क्लब ढोढ़ी मंधनिया के तत्वधान में आयोजित टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया सह दिशा सदस्य मंजीत सिंह ने विधिवत फीता काटकर किया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि खेल का आयोजन होने से आपसी भाईचारा बढ़ता है। श्री सिंह ने आगे कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाता है बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने आयोजन समिति का भी हौसला बढ़ाते हुए ऐसे आयोजन भविष्य में करते रहने की बात कही। उद्घाटन मैच हजारीबाग-सूरजपुरा बनाम चतरा-सरगांव के बीच खेला गया। इस अवसर पर उप मुखिया उपेंद्र दांगी, समाजसेवी उमेश यादव, धर्मेंद्र दाँगी , नेपाल सिंह, ग्रामीण यशवंत पांडेय, परमानंद दांगी, बम शंकर सिंह, बिरेन्द्र दांगी, अमर सिंह,इन्द्रदेव दांगी, अनुज दांगी व टूर्नामेंट आयोजन समिति के राहुल कुमार, बब्लू दांगी, राहुल पांडेय, चिरंजीवी दांगी, अमन कुमार, टिंकू दांगी के अलावे कई खेल प्रेमी मौजूद थे।
टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ, मुखिया ने किया उद्घाटन

On: October 23, 2025 7:03 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1127943
Total views : 2949541