सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों को किया गया जागरुक

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतर)। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान मयूरहंड थाना क्षेत्र में चलाया जा रहा है। गुरुवार को पुलिस अवर निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय सेवाल के बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। शिक्षक की भूमिका में एसआई श्री सिंह ने बच्चों को बताया कि बीते दिनों कई जानें सड़क दुघर्टना में चलीं गईं। जिसका कारण बिना हेलमेट गाड़ी चलाना एवं कम उम्र के बच्चों के हाथों में गाड़ी सौंप देना रहा। इसके अलावा वाहन चलातें हुए मोबाइल से बात करना, शराब पीकर गाड़ी चलाना मुख्य रुप से शामिल है। इसके अलावा छात्रों को जेब्रा क्रोस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। बताया गया की जीवन अनमोल है, आप जब भी सड़क पर चलें तो अपनी बाईं योर ही चलें और आने जाने वालों के गतिविधियों का भी ख्याल रखे। वहीं कम उम्र के बच्चों को मोटरसाइकिल नहीं देने की अपील अभिभावकों से की गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *