पारस कुमार इंद्र गुरु की रिपोर्ट
बलदेव साहु कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में लोहरदगा क्रिकेट संगठन द्वारा आयोजित बैद्यनाथ प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल बी डिविजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत दो मैच खेला गया। ग्रुप एक मैच में डायमंड बी ने यूनाइटेड स्पोर्टस को 36 रनों से तथा ग्रुप बी के मैच में सीटीसी येलो ने स्पोर्टिंग यूनियन को 173 रनों से पराजित किया। ग्रुप ए के मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए डायमंड बी की टीम 29 ओवर में 173 रन बनाकर ऑल आउट हो गए संजीत यादव ने 45 तथा टिंकू कुमार यादव ने 48 रन बनाया अभिजीत कुमार ने 4 विकेट तथा राजीव ने 2 विकेट लिया जवाबी पारी खेलते हुए यूनाइटेड स्पोर्टस की टीम 27.4 ओवर में 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गई सुजल कुमार ने 32 अभिजीत कुमार ने 30 तथा शशि उत्तम ने 28 रन का योगदान दिया, कृष्ण कुमार ने 4 विकेट तथा सचिन ने 3 विकेट लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कृष्ण कुमार को दिया गया।ग्रुप बी के मैच में सीटीसी येलो की टीम टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 277 रनों का स्कोर खड़ा किया अभिमन्यु यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 गेंद पर 109 रन की पारी खेली इसके अलावा सुशांत कुमार ने 33 रन बनाए अभिनव राज ने 2 विकेट आयुष कुमार ने 2 विकेट तथा मोहित प्रसाद ने 2 विकेट लिया जवाबी पारी खेलते हुए स्पोर्टिंग यूनियन की टीम 31.5 ओवर में 104 रन बनाकर आल आउट हो गई टीम की ओर से नौ साल के श्रेयस कुमार ने 42 रन बनाया उन्हें उनके शानदार खेल के लिए कंसोलेशन पुरस्कार दिया गया आयुष कुमार ने 2, रणवीर सहदेव ने 2,अभिमन्यु यादव ने 2 तथा नयन राज ने 3 विकेट लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिमन्यु यादव को दिया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आलोक रॉय, जयजीत चौबे, शिवा कुमार, प्रिंस सिन्हा विपुल कुमार तथा विराट कुमार आदि उपस्थित थे।
बी डिविजन क्रिकेट लीग मैच में डायमंड बी और सीटीसी येलो ने की जीत दर्ज
By Anita Kumari
On: October 15, 2025 10:00 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1127943
Total views : 2949541