पारस कुमार इंद्र गुरु की रिपोर्ट
बलदेव साहू महाविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम में लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बैजनाथ प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल बी डिविजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत पहले मैच में कुडू एकादश ने रॉयल क्लब को 120 रन से तथा दूसरे मैच में सीटीसी सी ने कपिल देव एकादश को 199 रन से पराजित कर दिया। आज लोहरदगा के उप विकास आयुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनको कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए। पहले मैच में टॉस जीत कर खेलते हुए कुडू एकादश की टीम 29.5 ओवर में 194 रन बनाकर ऑल आउट हो गई टीम की ओर से विवेक अभिषेक लकड़ा ने 59,बादल कुमार ने 27, तन्मय केमार ने19 तथा सावन ने 17 रन बनाए सुधांशु ने 2 विकेट तथा दर्शन ने 2 विकेट लिया जवाबी पारी खेलते हुए रॉयल क्लब की टीम 18.5 ओवर में 74 रन बनाकर ऑल आउट हो गई टीम की ओर से अमन कुमार झा ने 16 तथा अर्पित कुमार ने 12 रन का योगदान दिया मोहम्मद कुदुस ने 3 विकेट तथा जगबंधु महतो ने तीन विकेट लिया। दूसरे मैच में सीटीसी सी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 297 रन का स्कोर खड़ा किया विपुल राज कांस्यकार ने 95 नितिन बाखला ने 36 तथा अब्दुल शोहरत ने 27 रन का योगदान दिया शिवम किशोर ने दो विकेट लिया जवाबी पारी खेलते हुए कपिल देव एकादश की टीम 22.01 ओवर में 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गई विकास कुमार ने 32 तथा शिवम किशोर ने 25 रन का योगदान दिया कैंसर इमाम ने पांच विकेट तथा नीरज मांझी ने दो विकेट लिया मैच के अंत में सीटीसी सी के विपुल राज कांस्यकार तथा कैसर इमाम को संयुक्त रुप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिनेश अग्रवाल तथा एसएस पब्लिक स्कूल कुडू के प्राचार्य सत्येंद्र गुप्ता द्वारा दिया गया दूसरे मैच के मैन ऑफ द मैच विवेक अभिषेक लकड़ा को मुकेश दुबे ने पुरस्कृत किया।
क्रिकेट लीग के पहले मैच में कुडू एकादश व दूसरे में सीटीसी सी ने की जीत दर्ज
By Anita Kumari
On: October 14, 2025 5:48 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1127943
Total views : 2949541