Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विकास भारती बिशुनपुर द्वारा 41 वां कार्तिक उरांव साइकिल रेस का भव्य उद्घाटन लोहरदगा के बक्सीडीपा मैदान में संपन्न हुआ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पारस कुमार इंद्र गुरु की रिपोर्ट-विकास भारती बिशुनपुर के द्वारा 41 वां कार्तिक उरांव साइकिल रेस का भव्य उद्घाटन लोहरदगा के बक्सीडीपा मैदान में संपन्न हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास भारती बिशुनपुर के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि युवाओं को देश भक्ति और सामाजिक कर्तव्य से जोड़ने का माध्यम यह साइकिल रेस बना है झारखंड के महापुरुषों जतरा टाना भगत कार्तिक उरांव के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश एवं समाज के कार्य में युवाओं को योगदान देने की आवश्यकता है उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झारखंड प्रांत संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्री सच्चिदानंद लाल अग्रवाल ने कहा कि समाज एवं राष्ट्र सर्वोपरि है और इसके लिए समर्पण की आवश्यकता होती है लगातार 41 वें वर्षों तक कार्तिक उरांव साइकिल रेस समर्पण को दर्शाता है इस रेस में भाग लेने वाले सभी युवा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व लोकसभा सांसद श्री सुदर्शन भगत ने कहा कि इन कार्यक्रमों से युवाओं में प्रतियोगिता की भावना जागृत होती है और चिंगरी पहुंचकर जतरा टाना भगत के योगदान को हम सभी नमन करते हैं युवाओं के उत्साह से देश उत्साहित होता है युवा शक्ति का जागरण है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मनीर उरांव भिखारी भगत आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन प्रणव पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन देवेंद्र मंडल ने किया उद्घाटन कार्यक्रम में विकास भारती बिशुनपुर के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत कृपा प्रसाद सिंह मनोज दास पुष्कर महतो धनराज महतो त्रिवेणी दास जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरांव तंबू उरांव कलावती देवी उमा देवी रामस्वारथ महतो जनमजय महतो जयराम उरांव कलाकार राजेश भगत रविंद्र दत्त नारायण अग्रवाल लक्ष्मी नारायण भगत बाल कृष्ण सिंह राजकुमार वर्मा शिव शंकर सिंह आदि उपस्थित थे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment