सिमरिया (चतरा)। वनवासी कल्याण केंद्र चतरा द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित 11 स्टार मैदान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संस्थापक बाला साहब देशपांडेय एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर संस्था के जिलाध्यक्षकृष्ण चंद्र सिंह, सचिव सुरेश कुमार पाठक, प्रांत खेल प्रमुख डोमन चंद महतो, जिला प्रचारक दयाशंकर सिंह, डोमन राम, तेतर गंझु, संतोष उरांव, वीरेंद्र उरांव सहित अन्य लोगों के द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता में पहला मैच मचान और लोबगा के बीच खेला गया। जिसमें मचान ने पेनल्टी के माध्यम से लोबगा को एक गोल से हराया। दूसरा मैच सिंदरीबार और चेलंगबार के बीच खेला गया। जिसमे चेलगबार एक गोल से जीता और तिसरा मैच लोबगा और सिंदरीबार कै बिच खेला गया। मैच में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम को पुरस्कृत किया जाएगा एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजा जाएगा।
वनवासी कल्याण केंद्र ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया आयोजन

On: October 12, 2025 9:01 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1127947
Total views : 2949546