Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विद्यालयों में उत्सव सह प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

On: October 11, 2025 8:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय समेत विभिन्न विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्सव सह प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकालकर की गई। इस दौरान छात्राओं ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर पूरे उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। रैली के पश्चात मुख्य अतिथि बीपीओ अजय कुमार दास, वार्डन सरिता कुमारी सिन्हा तथा सहायक शिक्षिका सुषमा कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन से आए विनीत कुमार, बीपीओ, वार्डन और अन्य शिक्षिकाओं ने छात्राओं को बालिका दिवस के महत्व, बालिका अधिकारों, सुरक्षा एवं शिक्षा के अधिकार पर प्रेरक जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बालिकाओं ने अपनी सृजनशीलता और विचारों को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। अंत में विनीत कुमार द्वारा कार्यक्रम से संबंधित वीडियो और उपयोगी जानकारियांँ साझा की गईं। कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिवार और अतिथियों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उपस्थित सभी शिक्षकों, छात्राओं और अतिथियों ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोमे, मध्य विद्यालय प्रतापपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुरिया, डूमरवार, एघारा, बभने में भी अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment