Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अभिनेता विजय ने रैली में मरने वालों 40 के परिजनों को 20-20 लाख व 90 घायलों को देंगे 2-2 लाख, एक्स पर यूजर्स ने लागई सवालों की झड़ी, देखें VDO…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तमिलगा वेत्री कझगम टीवीके के प्रमुख और अभिनेता विजय की तमिलनाडु के करूर में रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी। बताया जा रहा है कि रैली में 40 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन समेत कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने हादसे पर दुख जताया है। वहीं अभिनेता विजय ने किया मुआवजे का एलान किया है। टीवीके अध्यक्ष विजय ने रविवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी की रैली के दौरान भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को 20 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विजय ने आगे कहा, आपको जो नुकसान हुआ है, उसके लिए यह कोई बड़ी रकम नहीं है। मुझे पता है कि आपके नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती। यह एक अपूर्णीय क्षति है। इस घड़ी में आपके साथ खड़ा होना और आपका दुख साझा करना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।

अभिनेता विजय ने एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा, करूर में जो कुछ हुआ, वह कल्पना से परे है। उसके बारे में सोचते ही मेरा दिल और दिमाग गहरे बोझ से दब जाते हैं। अपने प्रियजनों को खोने के असीम दुख के बीच, मेरे पास अपने हृदय की पीड़ा को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। मेरी आंखें और मन शोक से ढंके हुए हैं। आगे कहा, श्आप सबके चेहरे, जिनसे मैं मिला हूं बार-बार मेरी यादों में उभर रहे हैं। जैसे-जैसे मैं उन प्रियजनों के बारे में सोचता हूं, मेरा दिल और भी अस्थिर हो जाता है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हमारे सभी प्रियजन जो घायल हैं और इलाज करा रहे हैं, वे शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर लौटें। मैं यह भी आश्वासन देता हूं कि हमारी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) इलाज करा रहे सभी प्रियजनों को दृढ़ता से आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। वहीं एक्टर विजय के इस पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं। कुछ लोगों का गुस्सा फूट रहा तो कुछ ने सवालों की झड़ी लगा दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment