प्रतापपुर (चतरा)। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिला मुख्यालय के साथ प्रतापपुर समेत विभिन्न प्रखंड़ों में भक्ति और उत्साह की गंगा बहा रही है। मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा इलाका गूंज रहा है। श्रद्धालु मां की उपासना में लीन होकर अपने जीवन को धन्य मान रहे हैं। इसी बीच पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए प्रतापपुर थाना प्रभारी कासिम अंसारी के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च रामपुर नाका रोड, देवी मंडप रोड होते हुए प्रखंड के प्रमुख मार्गों से गुजरा। पुलिस इंस्पेक्टर अमरदीप कुमार एवं थाना प्रभारी ने लोगों से अपील किया की वे नवरात्रि जैसे पावन पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बनाकर मनाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लोग बेझिझक उनके मोबाइल नंबर पर सूचना दें, पुलिस हर समय जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक और आश्वस्त करना है, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर मां दुर्गा की भक्ति में लीन रह सकें। इस फ्लैग मार्च में पुलिस इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी के नेतृत्व में जिला बल एवं होमगार्ड के जवान भी शामिल थे।
नवरात्रि का उल्लास, भक्ति और सुरक्षा का संगम, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

On: September 28, 2025 8:49 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1094960
Total views : 2904563