Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, फरार, किराएदार गिरफ्तार, रुह कपा देने वाली वारदात

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जघन्य हत्याकांड को किसी और ने नही एक भाई ने ही Utrakhand-देहरादून के प्रेमनगर में कर दी है। युवती की हत्या के मामले में वसंत विहार थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने शव ठिकाने लगाने में मुख्य आरोपी की मदद की थी। जबकी हत्या का मुख्य आरोपी मृतका का भाई अब भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। बताया जाता है कि आरोपी भाई ने सुल्फे के नशे में पहले बहन के हाथ पांव बांधे और उसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह वसंत विहार स्थित पितांबरपुर मजार के पास जंगल में एक प्लास्टिक कट्टे के अंदर से शव बरामद हुआ था। सूचना पर वसंत विहार थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान स्मिथनगर, प्रेमनगर निवासी विशाखा उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतक के ममेरे भाई रोहित कुमार कारगी चौक शिवम विहार पटेलनगर निवासी के बयान पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया, साथ ही मृतक के परिजनों व आसपास रहने वाले लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पता चला कि विशाखा का अपने भाई विशाल के साथ विवाद हुआ था और उस पर हत्या करने का शक जाहिर किया।

विशाखा के घर के आसपास मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक गई तो दिखा कि 21 व 22 सितंबर की देर रात दो व्यक्ति बाइक पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे लेकर जाते हुए दिखाई दिए। बाइक सवारों की पहचान मृतक विशाखा के भाई विशाल व उसके किराएदार लोकेंद्र उर्फ राजा ग्राम जलालपुर, थाना बडापुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी किराएदार स्मिथनगर, प्रेमनगर, देहरादून के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि विशाल के साथ मिलकर उन्होंने ने ही विशाखा के शव को टी-स्टेट के जंगलों में साईं मंदिर के पास एक गड्ढे में फेंका था। गिरफ्तार किराएदार राजा ने पुलिस को आगे बताया कि रविवार देर रात विशाल ने नशा किया हुआ था। किसी बात को लेकर विशाल का विशाखा के साथ झगड़ा हुआ और उसने उसके हाथ पांव बांधकर उसे बुरी तरह से पीट दिया। देर रात एक बजे विशाल उसके कमरे पर आया तथा कुछ काम होने की बात कहकर उसे अपने साथ अपने कमरे में ले गया। कमरे में विशाखा मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी और उसके दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे। विशाल ने विशाखा के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मारपीट करने की बात बताई और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके साथ चलने को कहा। इसके बाद शव को एक सफेद रंग के प्लास्टिक कट्टे में डालकर बाइक से टी-स्टेट के जंगल में लेकर गए और वहां एक गड्ढे में फेंककर वापस घर आ गए। घटना के बाद से विशाल घर से फरार है। एसएसपी ने बताया कि किराएदार राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकी फरार चल रहे विशाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment