Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

आरबीआई के तत्वाधान में आखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2023 का आयोजन, सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता

गिद्धौर(चतरा): भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वधान में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता पर आखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2023 का आयोजन गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय में किया गया। इस प्रतियोगिता में गिद्धौर के अलावे इटखोरी, मयूरहंड व पत्थलगड़ा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भारतीय रिजर्व बैंक रांची के सहायक प्रबंधक माला मुर्मू, एलडीएम देवव्रत शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को (प्रथम पुरस्कार 5000 पांच हजार), द्वितीय पुरस्कार 4000 (चार हजार) व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3000 (तीन हजार) का चेक व मेडल देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि प्रतियोगिता बच्चों में वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करने को लेकर आयोजित किया गया। ताकि बच्चों में मुद्रा सहित अन्य वित्तीय की जानकारी हो सके। मौके पर चतरा जिले के अधिकारी नवनीत रंजन, पत्थलगड़ा के शिक्षक सतेंद्र कुमार, पत्थलगड़ा व गिद्धौर सीएफएल के ट्रेनर पिंटू कुमार वर्मा, इटखोरी सीएफएल के ट्रेनर अजीत कुमार सिंह, विनोद कुमार पांडेय, मनीष कुमार, बीओआई शाखा प्रबंधक, बीसी संचालक के साथ विद्यालय के शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

छठ पारण पर आस्था का सैलाब: कौलेश्वरी धाम, भद्रकाली मंदिर और देवी स्थान पर उमड़े लाखों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे धाम

श्राद्ध कर्म में पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, दिवंगत दादी को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment