पुलिस के समक्ष गिरफ्तार चारों आरोपी, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
टंडवा (चतरा): थाना क्षेत्र स्थित बरकुटे गांव में पिछले महीने 22 मई 2025 को 40 वर्षीय नंद किशोर साव हत्याकांड का उद्भेदन करते हुवे बुधवार को पुलिस ने इसमें शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त मामले में टंडवा पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एसआइटी द्वारा विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच के बाद ज्ञात हुआ कि बरकुटे गांव के रहने वाले 58 वर्षीय भरोसी साव समेत उसका भतीजा 45 वर्षीय जयप्रकाश साहु, पत्नी पुनम देवी व पुत्र अंकित साहु ने मिलकर मृतक जयप्रकाश को गला रेतकर मौत के घाट उतारने के बाद कुंआ में डाल दिया था। जिसपर गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने पुलिस के सामने कबूल करते हुवे बताया कि भरोसी साव की पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के कारण हत्या की गई। वहीं गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने कांड में प्रयुक्त हथौड़ी व चिलोह को भी बरामद करने की बातें कही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार समेत थाना प्रभारी अनिल उरांव,पुअनि दिलेश्वर कुमार,पुअनि शिवमणि पासवान,सअनि सौरभ कुमार समेत रिजर्व गार्ड शामिल थे।





















Total Users : 1069650
Total views : 2868488