Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाड़ा समेत अन्य मुद्दों को लेकर हायवा वाहन मालिकों ने की बैठक

On: September 14, 2025 6:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वाहन मालिकों ने फ्लाई ऐश ढुलाई का लाखों रुपए बकाया रखने वाले ठेकेदारों को अविलंब भुगतान करने की चेतावनी
टंडवा (चतरा) आम्रपाली- चंद्रगुप्त परियोजना क्षेत्र के हायवा वाहन मालिक संघ पिछले दिनों पुनर्गठन के बाद से एक्शन मोड़ में दिखाई दे रहा है। निर्धारित भाड़ा दर के आधार पर भुगतान समेत अन्य मुद्दों पर रविवार को आयोजित चुंदरु धाम परिसर में गहन मंथन हुई जिसमें आम्रपाली परियोजना से कोयले की ढुलाई का निर्धारित भाड़ा प्रतिटन बरकाकाना 800 रुपये, पतरातु 830 रुपये, कुजू 750 रुपये, भुरकुंडा 820 रुपये, बालेडी़ह 1020 रुपये, दुग्धा 11 सौ रुपये, मुरी 1050 रुपये, गोला 870 रुपये, टोरी 7 सौ रुपये, बालूमाथ 6 सौ रुपये, एनटीपीसी टंडवा 165 रुपये, राजधर 280 रुपये, कुसमाही 620 रुपये एवं बोकारो- डा़लमिया 1050 रुपये तय किया गया। वहीं उक्त निर्धारित भाड़ा गिराकर काम लाने वाले ट्रांसपोर्टरों को अपने वाहनों से ढुलाई नहीं करने की चेतावनी दी है। ट्रांसपोर्टरों के मंसूबों को विफल करने के लिये सभी ने एकजुटता की प्रतिबद्धता को दोहराया। दूसरी ओर, एनटीपीसी टंडवा से उत्पादित राख की ढुलाई में ट्रांसपोर्टरों से सिर्फ 16 चक्का वाहनों को हीं प्रयोग में लाने की मांग करते हुवे ढुलाई करवाकर लाखों रुपए भाड़ा बकाया रखने वाले ठेकेदारों के कामों को बंद करने की बातें कही गई है। वहीं बताया गया कि पिपरवार क्षेत्र में कार्यरत वाहन एसोसिएशनों से समन्वय बनाकर जोरदार आंदोलन की रणनीति बनाई जायेगी।आम्रपाली वाहन संघ के अध्यक्ष हेमराज साहु ने बताया कि आक्रोश का मूल वजह ट्रांसपोर्टरों द्वारा स्थानीय वाहनों को दरकिनार किया जाना है। लाखों रुपए ढुलाई का भाडा़ बकाया रखने वाले कुछ ठेकेदार एनटीपीसी से राख ढुलाई में 18 से 22 चक्का गाड़ी अन्य राज्यों से लाकर उपयोग कर रहे हैं। इस मौके पर टंडवा वाहन संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार साव, प्रवीण शर्मा, बसंत कुमार, रंजीत महतो, होरिल साहु, महेंद्र साव, गणेश कुमार, सुरेश कुमार, युगेश्वर महतो, दशरथ महतो, नेपाल साव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

15 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार! ACB की बड़ी कार्रवाई, थाना में हड़कंप…

कौलेश्वरी रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा

लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान, 11 से 20 मार्च तक चलेगा गहन अभियान, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प

फ्रिज लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, तेज मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन, चालक को आई हल्की चोट

आम्रपाली परियोजना में मजदूरों का आंदोलन समाप्त, वार्ता में 581 कामगारों को नियोजन देने की घोषणा के बाद बना सहमति

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने बैंकों को 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

सीएसआर कार्यों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

हर घर नल-जल योजना में बड़े घोटाले का आरोप, 90 प्रतिशत जलमीनार बंद, उच्च स्तरीय जांच की मांग

सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी कर्मी की मौत, गांव में पसरा मातम, चतरा-रांची मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में घायल युवक ने रिम्स में तोड़ा दम

शादी की तैयारियों के बीच बुजुर्ग की मौत, मातम के बीच हुआ कन्यादान

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 2 घंटे जाम रहा मार्ग

Leave a Comment