Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घायल बहादूर बच्ची के घर पहुंचे बीडीओ की प्रशंसा, कहा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पदक के लिए उपायुक्त को लिखेंगे पत्र

On: May 11, 2023 8:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता

मयूरहंड(चतरा): जिले के मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हुसिया गांव की 13 वर्षिय बहादुर काजल ने ऐसा साहसी कार्य कर दिखाया है कि हर कोई प्रशंसा कर रहा है। काजल ने अपनी जान की प्रवाह किए बगैर कुंए में छलांग लगा कर तीन वर्षीय बालक को डुबने से बचाया और खुद घायल हो गई। गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा बहादूर काजल के घर पर पहुंचे और बहादुरी के लिए काजल की हौसला अफजाई करते हुए प्रशांसा की। बीडीओ ने कहा की छोटी सी उम्र में बहुत ही हिम्मत का काम किया है। जो अन्य व्यक्ति के लिए प्रेरणा है। उन्होंने आगामी स्वतंत्रता दिवस पर काजल को सम्मानित करने के साथ राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पदक के लिए उपायुक्त को पत्र लिखने की भी बात कही। घटना के बाद से बच्ची विद्यालय नही पहुंच रही थी। इसकी खोज खबर पारा शिक्षक सह सहायक अध्यापक रणंजय कुमार ने किया। घटना के बारे में पता चला तो शिक्षक ने काजल की गंभीर स्थिति देख उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गहन ईलाज के लिए हजारीबाग भेजा और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में इलाज चल रहा था। लेकिन काजल के परिजन बुधवार रात बगैर अस्पताल प्रबंधन को बताए वापस गांव उसे ले आए। बीडीओ ने परिजनों को समुचित ईलाज करवाने के लिए पुनः हजारीबाग जाने को कहा। इसके अलावा तत्काल 25 किलो अनाज मुहैया करवाया। इस दौरान डीलर संघ के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, डीलर आदित्य प्रसाद भगत, राज कुमार भगत समेत अन्य शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तनिष्क ऑटोमोटिव बजाज में होली का महा-संग्राम! तनिष्क परिवार ने डीजे पर मचाया धमाल

युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए”

शादी से पहले मौत! संदिग्ध स्थिति में जंगल से युवक-युवती के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

छोटानागपुर बाक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ जायसवाल

सौर ऊर्जा से जगमग हुआ मुक्तिधाम, हिंडाल्को की बड़ी पहल

होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, के नेतृत्व में विभिन्न मिष्ठान भण्डार, रेस्टुरेन्ट, होटल, किराना दुकान एवं ठेला खोमचा इत्यादि का औचक निरीक्षण

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने की लोगों से अपील

पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम हुआ आयोजित उपायुक्त ने पंचायत को मजबूत करने की कही बात

जय श्री राम समिति का भव्य होली मिलन, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव संग जिलेवासियों ने बिखेरे रंग

जंगली हाथी का तांडव, गरीब किसान का घर और सामान क्षतिग्रस्त

उपायुक्त के निर्देशानुसार गठित जांच टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ निरीक्षण

Leave a Comment