टंडवा (चतरा) शुक्रवार को मगध कोल परियोजना के निरीक्षण हेतु केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी टंडवा पहुंचे, जहां चतरा सांसद कालीचरण सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जहां उन्हें एक त्राहिमाम पत्र सौंपते हुवे जिक्र किया गया कि पिछले 15 वर्षों से अबतक कोल वाहनों से सड़क दुर्घटनाओं में हजारों लोगों की मौत हुई है। मूलभूत सुविधाओं के विकास की मांग करते हुवे अलग कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क बनाने, रोजगार में स्थानीयों को प्राथमिकता देने, गैर- मजरुआ तथा वन पट्टा से प्राप्त जमीनों को रैयती भूमि के समतुल्य लोगों को लाभ देने तथा सीसीएल में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा स्थानीय लोगों को उपेक्षा कर अधिकाधिक प्रवासियों को हीं रोजगार देने का उल्लेख किया गया है। विदित हो कि प्रखंड क्षेत्र में संचालित सीसीएल व एनटीपीसी जैसी केंद्रीय परियोजनाओं के कई कुनीतियों के कारण केंद्रीय सत्ताधारी भाजपा भी आमजनों के हमेशा निशाने पर रही है।खाशकर, कोल वाहनों से सड़क दुर्घटनाओं में समुचित व समरूप मुआवजा को लेकर हमेशा उन्हें कोपभाजन बनना पड़ता है। मंत्री श्री रेड्डी ने सीसीएल के अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात के बाद कामगारों , यूनियन के प्रतिनिधियों व अन्य हितधारकों के साथ समीक्षात्मक बैठक में विभिन्न समस्याओं से अवगत हुवे। वहीं कोल परियोजनाओं के विस्तारीकरण में भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास व नियोजन को लेकर उत्पन्न व्यवधानों को जल्द निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। पश्चात व्यू प्वाइंट से मंत्री श्री रेड्डी ने खनन कार्यों के दृश्यावलोकन कर पौधारोपण किये। इस मौके पर सीसीएल के चेयरमैन पीएम प्रसाद , उपायुक्त कीर्ति श्री , एसपी सुमित अग्रवाल, डीएमओ, जीएम नृपेन्द्र नाथ, पीओ सदाला सत्यनारायणा , सीसीएल के अधिकारियों समेत सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास, अक्षयवट पांडेय, स्थानीय ग्रामीणों समेत अन्य मौजूद थे।
कोयला मंत्री व सीसीएल के चेयरमैन पहुंचे टंडवा, भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत। सौंपे गये मांग पत्र में सीसीएल का खोला पोल….

On: September 12, 2025 8:13 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 841708
Total views : 2555186