Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आम्रपाली-चंद्रगुप्त परियोजना क्षेत्र के हायवा वाहन मालिक संघ का हुआ पुनर्गठन, अध्यक्ष बने हेमराज

On: September 12, 2025 5:56 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

फोटो: बैठक में मौजूद सैंकडों वाहन मालिक व अन्य

उपाध्यक्ष गणेश कुमार साहु, ईश्वरी साव,पवन कुमार, कृष्ण कांत साव एवं दिनेश कुमार, सचिव प्रवीण शर्मा, उप- सचिव संतोष साहु ,कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार साहु समेत 14 सदस्यीय संरक्षक मंडली गठित

टंडवा (चतरा): आम्रपाली- चंद्रगुप्त परियोजना क्षेत्र के विस्थापित -प्रभावित हायवा वाहन मालिक संघ के पुनर्गठन हेतु गुरुवार को पंचायत भवन कसियाडीह में बैठक हुई , जिसकी अध्यक्षता कामाख्या नारायण सिंह व संचालन तेलियाडी़ह उर्फ नावाडीह पंचायत मुखिया महावीर प्रसाद साहु ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीसीएल क्षेत्र के लिये प्रतिनियुक्त सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह शामिल रहे । विधिवत औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात अध्यक्ष पद के निर्वाचन में कुल तीन अभ्यर्थियों ने दावेदारी की जहां सेरनदाग निवासी हेमराज साहु को विजेता घोषित किया गया। वहीं कमेटी का विस्तार करते हुवे सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष के पद पर गणेश कुमार साहु, ईश्वरी साव, पवन कुमार, कृष्णाकांत साव एवं दिनेश कुमार, सचिव प्रवीण शर्मा, उप- सचिव संतोष कुमार साहु, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार साहु, मिडिया प्रभारी बसंत कुमार व कृष्णकांत साव बने। इसके साथ हीं कमिटी का विस्तार करते हुवे 14 सदस्यीय संरक्षक मंडली में निवर्तमान अध्यक्ष बिजय कुमार साहु , प्रेम विकास, रंजीत महतो, होरिल कुमार साहु, मुकेश साव, सरोज साव, महावीर साव, कामाख्या नारायण सिंह, सुनील सुंडी, मनोज राम, सुमन सिंह, राजेश चौधरी, दशरथ महतो, विकास प्रसाद मनोनीत किये गये। निर्वाचित सदस्यों को सांसद प्रतिनिधि द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। जहां उन्होंने वाहन मालिकों के हित में सदैव संवैधानिक तरीके से लड़ाई लडने हेतु तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सुमन सिंह, केदार महतो, सुखदेव राणा, कामाख्या कुमार,दुलाल, अजय, सुबोध, चेतलाल, पंकज, दिलीप, रमेश, अरुण, लाल महतो, राजेश कुमार समेत सैंकड़ों वाहन मालिक मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

15 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार! ACB की बड़ी कार्रवाई, थाना में हड़कंप…

कौलेश्वरी रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा

लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान, 11 से 20 मार्च तक चलेगा गहन अभियान, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प

फ्रिज लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, तेज मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन, चालक को आई हल्की चोट

आम्रपाली परियोजना में मजदूरों का आंदोलन समाप्त, वार्ता में 581 कामगारों को नियोजन देने की घोषणा के बाद बना सहमति

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने बैंकों को 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

सीएसआर कार्यों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

हर घर नल-जल योजना में बड़े घोटाले का आरोप, 90 प्रतिशत जलमीनार बंद, उच्च स्तरीय जांच की मांग

सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी कर्मी की मौत, गांव में पसरा मातम, चतरा-रांची मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में घायल युवक ने रिम्स में तोड़ा दम

शादी की तैयारियों के बीच बुजुर्ग की मौत, मातम के बीच हुआ कन्यादान

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 2 घंटे जाम रहा मार्ग

Leave a Comment