टंडवा (चतरा) बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के खैल्हा में युवा संघर्ष समिति द्वारा आयोजित फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला आदर्श युवा क्लब पतरा बनाम मिंज ब्रदर्स चांतर के बीच खेले गये मैच का ऑनलाइन शुभारंभ झामुमो जिला अध्यक्ष सह कबरा पंचायत मुखिया निलेश ज्ञासेन ने किया। वहीं मैच की कमेंट्री केदार महतो व मुकेश आनंद द्वारा संयुक्त रुप से की गई। जबर्दस्त मुकाबले में चांतर की टीम 2-1 से विजयी घोषित हुआ। जहां विजेता चांतर की टीम को ट्रॉफी व 11 हजार रुपए, उप विजेता पतरा को ट्रॉफी व 55 सौ रुपए एवं तृतीय पुरस्कार फुसरी को तीन हजार रुपए दिये गये।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकाबले में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। आयोजक कमिटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि मैच के आयोजन में मुखिया निलेश ज्ञासेन का भरपूर सहयोग रहा है। वहीं स्थानीय समाजसेवी जगदीश महतो ने युवाओं में खेल प्रतिभा निखारने में श्री ज्ञासेन के लगातार प्रयासों की भरपूर सराहना की गई। इस मौके पर केदार महतो ,जयमंति देवी, अशोक महतो, मुकेश आनंद, मनोज साहु, जयनाथ महतो, साकेत पांडेय ,परमेश्वर गंझु, संतोष महतो, धनेश्वर गंझु, राजेश सिधवार, राजेन्द्र कुमार, पनीता देवी, ओमनाथ कुमार, प्रकाश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
फुटबॉल टुर्नामेंट के रोमांचक मुकाबला में 2-1 से चांतर विजेता एवं उप- विजेता पतरा घोषित

On: September 10, 2025 6:09 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1127830
Total views : 2949400