Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मन न बिगड़े इसके लिए हरी सेवा, भजन, भक्ति में समय लगाएंः जयनारायण मिश्र

On: September 3, 2025 12:44 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा(चतरा)। जिले के टंडवा प्रखंड मुख्यालय स्थित गणेश महोत्सव सह श्री मद्भागवत कथा पुराण महायज्ञ के आयोजन से क्षेत्र में भक्ति की बयार बह रही है। प्रतिदिन आचार्य जयनारायण मिश्र के मुखारबिंद से लोग रात्रि में कथा श्रवण कर रहे हैं। आचार्य श्री मिश्र ने कहा कि कथा श्रवण करने से विवेक जागृत होती है, कहा कि मन गलत जगह जाएगा तो मस्तिक को गलत कार्य करने का संदेश देगा, मन सही जगह लगेगा तो सत्कर्म होगा, कहा मन तब बिगड़ता है जब संग कुसंग हो जाता है, युवा ख्याल रखे कि अच्छी संगत में रहे सत्पुरूषों के साथ से मिठास भरेगा जीवन से कड़वाहट दूर होगी। व्यक्ति शांति का अनुभव चाहता है तो भगवान की शरण में ध्यान लगाएं, उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मन का भटकाव सबसे ज्यादा युवाओं में होती है, युवाओं को तत्व ज्ञान की आवश्यकता है, मनुष्य जीवन जो मिला है वह तत्व को जानने के लिए मिला है। तत्व ही हमारी पहचान है, आत्मा की आवाज ही परमात्मा की आवाज होती है, आत्मा के साक्षात्कार के लिए ध्यान प्राणायाम मनन चिंतन की जरूरत है। जिससे हम तत्व को जान पाएंगे। इधर गणेश महोत्सव सह मेला जैसे-जैसे बीत रहा है श्रद्धालुओ की भीड़ बढ़ती जा रही है, मेले में लगे झूला मीना बाजार का लोग खूब आनद ले रहे हैं, संध्या होते ही प्रथम पूजनीय भगवान गणेश के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओ की लंबी कतार देखी जा रही है, प्रतिदिन संध्या में महा भंडारा का आयोजन किया जा रहा है, सूर्य मंदिर नवनिर्माण को लेकर चार सितंबर को भूमि पूजन किया जाना है। जिसकी भव्य तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि भूमि पूजन में सांसद कालीचरण सिंह समेत आधा दर्जन विधायक व कई पूर्व विधायक भाग लेंगें। यज्ञाचार्य जयनारायण मिश्र व उनके सहयोगी आचार्य राजनारायण मिश्र, नितेश पांडेय, अमरेंद्र तिवारी के द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा है। यज्ञ के सफल संचालन में अध्यक्ष विकास गुप्ता, सचिव अनिल दास, कोषाध्यक्ष संजीत गुप्ता, रंजीत गुप्ता, नंदा थापा, प्रकाश पाठक, बालकृष्ण यादव, मनोज मालाकार, मुकेश प्रजापति, प्रदीप प्रजापति व रुदेश नायक समेत अन्य लगे हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*मजदूर दिवस पर अराजपत्रित कर्मचारियों का हुंकार: वेतन बकाया, बायोमेट्रिक बाधा और कथित कटौती पर कार्रवाई की मांग*

भव्य स्वदेशी मेले का आगाज: CM और राज्यपाल ने किया उद्घाटन, कहा- स्वदेशी अपनाएं, देश मजबूत बनाएं!

खौफनाक वारदात: चरित्र पर था शक, तो पति बन गया हैवान, नुकीले रॉड से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट!

झारखंड के 7 साल के लाल ने रचा इतिहास: समुद्र की लहरें चीरकर श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत, बनाया डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड!

भावभीनी विदाई: 36 साल की शानदार सेवा के बाद सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह हुए रिटायर, छलके आंसू!

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने 15 घंटे तक किया चक्का जाम!

अवैध कटाई का खेल: बिना परमिशन काट डाला 100 साल पुराना ऐतिहासिक इमली का पेड़, लाखों में बेची लकड़ी!

मजदूर दिवस पर जागरूकता की गूंज… नारों से गूंजा इलाका

दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बरगी डैम में डूबा क्रूज; 9 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता!

श्री सर्वेश्वरी समूह  शाखा गुमला महिला संगठन ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच एवं फुटकर विक्रेताओं के बीच राहत सामाग्री वितरण किया

​शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

पुलिस चौकी में घुसकर हमला! वर्दी फाड़ी, सिपाही को पीटा — वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Leave a Comment