Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हिंदुस्तान क्लब के फुटबॉल मैच का शुभारंभ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बलबल टाड़ मंदिर प्रांगण में हिंदुस्तान क्लब तत्वाधा में आयोजित फुटबॉल खेल का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया जगदीश यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि बालेसर यादव व अन्य जनप्रतिनिधियों के संयुक्त रुप से फीता काटने के उपरांत राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। बताया गया कि फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले टीम को प्रवेश शुल्क के लिए 701 रुपए जमा करना होगा तथा जीतने वाले प्रथम टीम को 8000, द्वितीय टीम को 4000 व तृतीय टीम को 2000 रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता के आयोजन क्लब के अध्यक्ष शंकर प्रजापति, सचिव राहुल राणा, कोषाध्यक्ष जनक यादव, उपाध्यक्ष छोटू यादव, मंजीत यादव, शिवकुमार प्रजापति, भरोष यादव, अरविंद यादव, पवन राणा, शशि प्रजापति, आदित्य प्रजापति, राम सेवक यादव, आशीष प्रजापति, ऋषि कुमार, गोलू कुमार के साथ मंजीत यादव एवं रेफरी में जागेश्वर शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment