Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शहीदों के नाम फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर कमेटी ने की हुई बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा(चतरा)। बुधवार को पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी चौक में अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के सफल आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी व संचालन पूर्व मुखिया सह आयोजन समिति के सहसंयोजक राजेंद्र प्रसाद ने की। बैठक में टूर्नामेंट के रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए इस बार 32 टीमों को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आमंत्रित करने व एंट्री फीस 1100 रुपया रखी गई। साथ ही विजेता, उप-विजेता और तीसरे स्थान के टीमों को नकद इनामी राशि दी जाएगी। हर मैच के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को भी नकद इनाम दी जाएगी। 10 सितंबर तक सभी टीमों से प्रस्ताव मांगा गया है। इधर बैठक में सिमरिया विधायक के विधायक कुमार उज्जवल दास, पूर्व विधायक व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह भाग लिए और नव चयनित कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि खेल के विकास और बेहतर आयोजन में सभी की सहभागिता रहेगी और आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, उपाध्यक्ष मुखिया संदीप कुमार सुमन उर्फ महेश दांगी, मुखिया राधिका देवी, सचिव दिनेश्वर भुईंया, उपसचिव चंद्रमणि यादव, आशीष वर्मा, कोषाध्यक्ष अंबिका यादव, प्रवक्ता लेखराज टाइगर, सांसद प्रतिनिधि आशीष कुमार दांगी, भाजपा अध्यक्ष सतीश कुमार, संजय दांगी, विनय दांगी, बिहारी अग्रवाल, विनय दांगी आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment