Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

11 सूत्री मांगों को लेकर जनसेवकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा/टंडवाः झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर टंडवा सहीत जिले के सभी प्रखंडों में कार्यरत जनसेवक सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। टंडवा प्रखंड में कार्यरत चार जनसेवक भी अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हैं। जनसेवकों के हड़ताल में चले जाने से संचालित विभिन्न विकास योजनाएं प्रभावित होंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनसेवक संवर्ग के खिलाफ वर्ष 2012 के नियुक्ति विज्ञापन में प्रकाशित ग्रेड पे वेतमान के विपरित राज्य सरकार द्वारा कटौती किए जाने की घोषणा से नाराज़ पूरे प्रदेश में जनसेवकों ने आंदोलन का रुख अख्तियार किए हैं। ज्ञात हो कि टंडवा प्रखंड में 17 पंचायतों में 4 पंचायत सेवक व 4 जनसेवकों पर 11 पंचायतों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जबकि आगामी माह धनगडा, गाडीलौंग व कसियाडीह पंचायत में कार्यभार संभालने वाले पंचायत सेवक थानु साव का रिटायरमेंट है। उसके बाद महज तीन पंचायत सेवकों के भरोसे पूरे प्रखंड में कार्य निष्पादन करने का दबावरहेगा। बीडीओ रंथु महतो ने हड़ताल पर कहा कि विभिन्न योजनाओं के सतत निगरानी व क्रियान्वयन में कठिनाई होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होटवार जेल में बंदी से तीन बार सामूहिक दुष्कर्म: जेल अधीक्षक और डॉक्टर समेत 19 पर FIR, भाजपा ने मांगी CBI जांच

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज; भाजपा ने थाना घेरकर मांगी गिरफ्तारी

स्वर्गीय बद्री साहू ‘यज्ञ मुनि जी’ की आठवीं पुण्यतिथि पर यज्ञ-हवन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

छठ पर्व पर खराब पड़े जलमीनार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; डीसी से की मरम्मत की मांग

नदी छठ घाट पर तैयारी तेज, जेसीबी से समतल हो रहा बालू; समाजसेवियों के सहयोग से चल रहा काम

छठ पर घाट-गलियां चमकीं, पर सालभर क्यों नहीं? स्वच्छता को पर्व तक सीमित न रखने की अपील

Leave a Comment