Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ 79 वां स्वतंत्रता दिवस, जश्न में डूबा रहा टंडवा

On: August 17, 2025 1:46 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा ) शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो गया। सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी देशभक्ति के रंग में रंगे रहे। वहीं नन्हे- मुन्ने बच्चे हाथों में तिरंगा थामे उत्साहपूर्ण दिखाई दे रहे थे। लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करते हुवे उनके बलिदानों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त किया। कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक उत्सव के साथ आकर्षक नाट्य प्रस्तुति भी दी गई। औद्योगिक इकाइयों समेत सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों में मिठाईयां बांटकर दिनभर जश्न में डूबे रहे। प्रशासनिक कार्यालयों में पूर्व निर्धारित समयानुसार ध्वजारोहण किया गया जिसमें प्रखंड कार्यालय में प्रमुख रीना कुमारी के साथ बीडीओ सह सीओ देवलाल उरांव, प्रधान लिपिक सीताराम दास समेत मौजूद तमाम अधिकारी व कर्मियों ने तिरंगे को सलामी दी। अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रभात रंजन बरवार (एएसपी), पुलिस निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर उत्तम तिवारी, थाना परिसर में प्रभारी अनिल उरांव , वन क्षेत्र कार्यालय में रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ सुदीप कुमार, एनटीपीसी में परियोजना प्रमुख एस. के. सुआर, आम्रपाली- चन्द्रगुप्त परियोजना कार्यालय में जीएम अमरेश कुमार सिंह, मगध पीओ कार्यालय में सदाला सत्यनारायण, आम्रपाली परियोजना कार्यालय में पीओ मो. अकरम, शहीद चौक में डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने झंडोत्तोलन किया। राष्ट्रगान के पश्चात लोगों ने जोरदार नारे लगाये। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजनों समेत सैंकड़ों स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

15 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार! ACB की बड़ी कार्रवाई, थाना में हड़कंप…

कौलेश्वरी रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा

लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान, 11 से 20 मार्च तक चलेगा गहन अभियान, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प

फ्रिज लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, तेज मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन, चालक को आई हल्की चोट

आम्रपाली परियोजना में मजदूरों का आंदोलन समाप्त, वार्ता में 581 कामगारों को नियोजन देने की घोषणा के बाद बना सहमति

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने बैंकों को 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

सीएसआर कार्यों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

हर घर नल-जल योजना में बड़े घोटाले का आरोप, 90 प्रतिशत जलमीनार बंद, उच्च स्तरीय जांच की मांग

सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी कर्मी की मौत, गांव में पसरा मातम, चतरा-रांची मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में घायल युवक ने रिम्स में तोड़ा दम

शादी की तैयारियों के बीच बुजुर्ग की मौत, मातम के बीच हुआ कन्यादान

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 2 घंटे जाम रहा मार्ग

Leave a Comment