Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने एनीमिया जांच हेतु विशेष अभियान का किया शुभारंभ…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त ने कहा 8 से 20 मई तक जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं आगनबाड़ी केन्द्र में कैंप का आयोजन

न्यूज स्केल संवाददाता

चतराः उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार पूरे जिले में स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्र में 8 से 20 मई 2023 तक एनीमिया के मरीजों के जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ सोमवार को पहले दिन उपायुक्त ने सदर अस्पताल में लगाए गए एनीमिया जांच कैंप का द्वीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उन्होंने कहा यह कार्यक्रम 20 मई तक चतरा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत एनीमिया जांच किया जा रहा है एवं एनीमिक लोगों के बीच संबंधित दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है। ताकि चतरा को एनीमिया से मुक्त किया जा सके। सभी लोग जागरूक हों और एनीमिया का जांच अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र में कराएं। उपायुक्त ने सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात राजकीयकृत मध्य विद्यालय दीवानखाना पहुंच छात्र-छात्राओं से मिल पठन-पाठन की जानकारी ली। साथ ही शिक्षकों की उपस्थित का भी जायजा लिया। इसी क्रम में दीवानखाना आंगनबाड़ी केंद्र में चल रहे एनीमिया विशेष अभियान कैंप का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉक्टर श्याम नंदन सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी, उपाधीक्षक डॉक्टर मनीष, बीडीओ गणेश रजक, प्रभारी चिकत्सक पदाधिकारी, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर आशुतोष कुमार, डॉक्टर सिंड्रेला बालमुचू समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment