झारखड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति नाजुक, दिल्ली अपोलो में चल रहा इलाज, सोशल मीडिया में निधन की खबर हो रही वायरल

NewsScale Digital
2 Min Read

रांची। शनिवार सुबह जमशेदपुर के घोड़ा बांधा स्थित अपने आवास के बाथरूम में झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गिरने से उनके सिर में गहरी चोट लगी है। उन्हें तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर किया। उसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली अपोलो अस्पताल भेजा गया। जहां उनका गहन इलाज चल रहा है। वहीं दुसरी ओर सोशल मीडिया में इनके निधन की खबरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं। इस संबंध में कुणाल सारंगी ने अपने x पर पोस्ट कर बगैर आधिकारिक पुष्टि के खबरें नहीं चलने की अपील करने के साथ लोगों से सुधार किए कामना करने की भी अपील की है। जबकि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। उन्होंने x एक्स पर लिखा है हमारे साथी झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बाथरूम में गिरने के कारण ब्रेन में गंभीर चोट और ब्लड क्लॉट हुआ है। उन्हें शीघ्र ही एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। मैं लगातार संपर्क में हूं और उनकी स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। जानकारी के अनुसार, रामदास सोरेन के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।

प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी के नेता लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। मालूम हो कि शुक्रवार को विधानसभा सत्र का पहला दिन था। उसमें शामिल होने के बाद शाम को घर लौट आए थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *