टंडवा (चतरा): पिछले दिनों 20 जुलाई को मां तारा पेट्रोल पंप के परिसर में खड़े हायवा चोरी की घटना को महज तीन दिनों के अंदर टंडवा पुलिस ने बुधवार को उद्भेदन कर दिया । वहीं घटना को अंजाम देने वाले गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। जानकारी देते हुवे थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू निवासी मो.शराफत उर्फ सरफराज हुसैन पिता मो. मुबारक अंसारी एवं निरंजन तुरी उर्फ करुआ पिता शनिचर तुरी तथा सिमरिया थाना क्षेत्र के एदला निवासी संजय कुमार पिता दशरथ महतो वाहन चोरी की घटना अंजाम देने में शामिल थे। तीनों को एक साथ उड़सू मोड़ में वाहन चेकिंग के दौरान भागने के क्रम में गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टंडवा निवासी सरोज नायक द्वारा हायवा चोरी होने की शिकायत पर कांड संख्या 140/25 दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है ।आरोपियों की स्वीकारोक्ति व उनके निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का हायवा जेएच 02 एयू 3986 को पिपरवार स्थित हनुमान मंदिर के पीछे से बरामद किया। साथ हीं,आरोपियों के पास से घटना में उपयोग किया गया एक डिजायर कार जेएच 24 जी 8669 एवं चार फोन भी जब्त किये हैं। आपराधिक इतिहास की बात करें तो तीनों के विरुद्ध टंडवा में कांड संख्या 119/25 दर्ज हैं। जबकि मो शराफत पर सिमरिया में कांड़ संख्या 148/24 एवं निरंजन तुरी पर पिपरवार में कांड संख्या 31/20, पतरातु में 76/20, केरेडारी में 11/22, बालूमाथ में 53/23 का केस दर्ज है। छापेमारी अभियान में एसडीपीओ व थाना प्रभारी के साथ सअनि सौरभ कुमार समेत रिजर्व गार्ड शामिल थे।
---Advertisement---
और पढ़ें

कौलेश्वरी रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा

लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान, 11 से 20 मार्च तक चलेगा गहन अभियान, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प


















Total Users : 841708
Total views : 2555186