Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में एनेमिया जांच के लिए आठ से चलेगा विशेष अभियान…

On: May 5, 2023 10:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त ने कहा केंद्रों में जाकर आमजन आवश्यक रूप से एनीमिया जांच कराकर उचित चिकित्सीय परामर्श व दवा लें

चतरा। जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार विशेष अभियान के तहत 08 मई से 20 मई तक एनेमिया जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसे लेकर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीयों को उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है कि विशेष अभियान में अपने-अपने प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष अभियान के तहत रोस्टर अनुसार एनेमिया से ग्रसित मरीजों की जांच कराएंगे। साथ ही एनेमिया से ग्रसित मरीजों की पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सलाह के साथ दवा भी उपलब्ध करायेगें। साथ ही उपायुक्त ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी जांच केंद्रों में जाकर एनिमिक होने की जांच करवाएं। शरीर में खून की कमी होने से विभिन्न रोग होते हैं। समय रहते इसका समुचित इलाज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले के आमजन चतरा को एनीमिया मुक्त करने के अभियान से जुड़ें। आगे कहा कि न सिर्फ सरकारी कर्मियों की जिम्मेवारी है कि वे लोगों को जांच केंद्रों तक लाएं बल्कि समाज के जागरूक लोग भी इस मुहिम से जुड़ें और लोगों को एनिमिया की जांच के लिए प्रेरित करें। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र के प्रखंड प्रमुख से कराना सुनिश्चित करें और एनेमिया जांच कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

Leave a Comment