चतरा/सिमरिया/पत्थलगड़ा/गद्धौर। रविवार को जिला मुख्यालय के साथ सिमरिया, पत्थलगड़ा, गद्धौर, टंडवा आदि प्रखंडों में इमाम ए हुसैन की शहादत को याद किया गया। साथ इस अवसर पर मुहर्रम का जुलूस निकाला गया।सिमरिया प्रखंड के बन्हे, फतहा, लिपदा सहित अन्य स्थानों से बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकला गया जो सिमरिया चौक पहुंचा। चौक पर अखाडो के सदस्य जम कर कला-कौशल का प्रदर्शन किया। जुलूस के दौरान या हुसैन या हुसैन के नारे हर तरफ सुनाई दिए। मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा जुलूस में एक से बढ़कर एक ताजिए शामिल किया गया था। वहीं जुलूस के दौरान सुरक्षा की बागडोर थाना प्रभारी प्रियेश प्रशुन स्वयं संभाले हुए थे। प्रत्येक अखाड़े के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, सीईओ गौरव कुमार राय भी सिमरिया चौक पर जुलूस का मुआयना स्वयं कर रहे थे। उसके अलावे जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी की जा रही थी। पत्थलगड़ा प्रखंड के नावाडीह, बाजोबार, डमोल व जगन्नाथी में शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। जिसमें सीओ सह प्रभारी बीडीओ ऊदल राम, थाना प्रभारी राकेश कुमार दलबल के साथ विधिव्यवस्था को लेकर जुलूस का मुआयना करते दिखे। इस अवसर पर नावाडीह में मेला का आयोजन किया गया था। जहां एक से एक कला का प्रदर्शन किया गया। बाजोबार अखाड़ा जुलूस के अध्यक्ष मो. समसुद्दीन मियां ने बताया कि भाईचारेबके साथ डमोल, जगन्नाथी के नवयुवकों ने काफी मेहनत से कला का प्रदर्शन किया और मेला शांतिपूर्वक सम्मान रहा। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत मोहर्रम की दसवीं की मौके पर निकले गए जुलूस में गाजे बाजे के साथ खुब झुमते मुस्लिम धर्मावलंबी। इस दौरान युवकों ने लाठी खेल के साथ कई हैरतंगेज करतब दिखाये। जुलूस प्रखंड के गांगपुर, तिलैया, द्वारी, सिंदुआरी, घटेरी, तरी समेत अन्य गांव में निकला गया। जुलूस निर्धारित रूट से निकलकर कर्बला पहुंचा। इस दौरान अंचलाधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा,थाना प्रभारी कुमार गौतम ने विभिन्न गांवों में घूम-घूम कर जायजा लेते रहे। टंडवा प्रखंड क्षेत्र में भी मुस्लिम धर्मावलंबियों का मुहर्रम पर्व हर्षोल्लास व शांति पूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान कामता, किसुनपुर, मिश्रोल, टंडवा, गाडिलौंग, सराढू समेत अन्य जगहों में मेला आयोजन किया गया। जहां आकर्षक करतब दिखाये गये। इस दौरान प्रशासन व पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद रहे।
---Advertisement---
और पढ़ें

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा






















Total Users : 1029642
Total views : 2812789