Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, टूर्नामेंट में 25 टीमों ने लिया भाग

On: July 4, 2025 11:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड स्तरीय 64 वीं प्री सुबर्ताे मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ सिमरिया प्रखंड के इलेवन स्टार मैदान में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद एवं क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अंबुजा राज लक्ष्मी ने संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में अंडर 15 बालक एवं अंडर 17 बालक के बीच प्रतियोगिता हुआ। अंडर 15 बालक वर्ग में फाइनल मैच उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय सलगी बनाम परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय बिरहु के बीच हुआ। जिसमें परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय बिरहु ने 2-0 से विजय रहा। अंडर 17 बालक वर्ग के फाइनल मैच में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लेपो ने 1-0 से उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवादा के बीच मैच हुआ। जिसमें लेपो ने 1-0 से विजय रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक अबोध राम, संतोष सिंह, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, मेनका कुमारी, उमेश कुमार, कुलदीप भगत, सुभाष कुमार, प्रीति कुमारी, कामख्या भोगता, दशरथ यादव, मानकी भोगता, मौसमी, प्रीति, रानी कुमारी, सुशीला कुमारी, रुबी खातून का सहयोग काफी सराहनी रहा।

सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता में 25 टीमों ने लिया भाग

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड स्तरीय 64 वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता प्रखंड मुख्यालय के जवाहर फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को आयोजित किया गया। जिसकी शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुई। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 25 टीमों ने भाग लिया। जिसमें अंडर 15 बालक वर्ग ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिणडारकोन ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरियातू को 5-2 से हराया। अंडर 17 बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने प्लस टू गंगा स्मारक टीम को 3-0 से हराया। अंडर 17 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय द्वारी ने प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय को 1-0 से हराया। अंडर 17 बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ने गंगा स्मारक प्लस टू गिद्धौर स्कूल को 3-0 से हराकर विजेता बनी। प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह और लेखपाल मोहन साव के देख रेख में हुआ। वहीं प्रतियोगिता में प्रखंड के नोडल शिक्षक दीपक कुमार, खेल शिक्षक चंदन कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार पांडेय, मंजू कुमारी, मोहम्मद फहद, वीरेंद्र तिर्की, प्रेमचंद रविदास, सीताराम रविदास आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसों का जोन बना संघरी घाटी: दो भारी ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में चालक की मौत

राजद संगठन का विस्तार: समाजसेवी गुड्डू रजक बने युवा प्रखंड अध्यक्ष; कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा

गांव में पसरा मातम, मवेशी चराने के दौरान हुआ हादसा; एक महिला गंभीर

बिना लाइसेंस, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडेड गाड़ियों पर चला प्रशासन का हंटर; चालकों में मचा हड़कंप

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार; भेजा गया जेल

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लाल किला में जुटे थे देश के 500 से अधिक आदिवासी समुदाय, चतरा के 18 गांवों से गए थे प्रतिनिधि

SSB निरीक्षक के नेतृत्व में हुआ आयोजन, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर दिया गया जोर

अफवाहों पर न दें ध्यान, जुलूस के रूट मैप और समय-सारिणी को लेकर कमेटियों के साथ हुआ मंथन

360 छात्र-छात्राओं के बीच पीने के पानी का संकट, बाउंड्री नहीं होने से परिसर में घुस रहे मवेशी; स्वच्छता भगवान भरोसे

केसीसी से कम ब्याज पर ऋण लेकर आर्थिक स्थिति मजबूत करें किसान, शाखा प्रबंधक ने दी जानकारी

कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास, शिक्षकों ने सिखाए स्वस्थ जीवनशैली के मूल मंत्र

Leave a Comment